अपना Immunity Score जानिए + Immunity बढ़ाने के 3 तरीके

नमस्ते! इस पोस्ट में आप जानेंगे कि आपका current immunity level exactly कितना है ये आपको कोई blood test रिपोर्ट नहीं बता सकती ,हम actually आपका एक immunity scorecard बनाएंगे और इस  दूसरे part में हम जानेंगे माँ प्रकृति के 3 ऐसे नियम जिनको follow करके आप अपनी immunity बहुत ही जल्दी बढ़ा सकते है

अब आपके immunity scorecard पे बढ़ने से पहले एक important बात हमें समझनी होगी इसको एक example से समझते हैं आप imagine कीजिए कि दो dustbins हैं एक बिलकुल खाली और दूसरे में गंदगी यानी waste भरा पड़ा है आपको क्या लगता है - अगर किसी कीटाणु को आना है वो किस dustbin में आके अपना घर बनाएगा? ज़ाहिर सी बात है वोह उस dustbin में आएगा जिसमें कचरा भरा पड़ा है कुछ ऐसा ही हमारी body में होता है जब हम गलत खाना खाते है और जब हम हमेशा ही खाते रहते हैं, तो हमारा शरीर अन्दर से गन्दा हो जाता है जो शरीर अंदर से से गंदा होगा वह automatically कीटाणु को attract करेगा

तो अगर आपके शरीर में अंदर toxins यानी की गन्दगी नहीं है, तोह आपकी immunity automatically ज़्यादा होगी अब आप शायद सोचें - मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी body अंदर से साफ़ है या नहीं? मेरी immunity अच्छी है की नहीं? हमारे वेदों ने अच्छी IMMUNITY के कुछ बोहोत ही clear signs बताये हैं इस श्लोक में बहुत detail में IMMUNITY के 8 लक्षण बताए गए हैं। हम एक एक करके हर लक्षण को discuss करेंगे और हम चाहेंगे कि जैसे जैसे हम discuss कर रहे है, आप एक checklist बनाएं Last में आप जानेंगे की आपका immunity level exactly कितना है।

अपना Immunity Score जानिए + Immunity बढ़ाने के 3 तरीके

अच्छे immunity का पहला लक्षण स्वत: स्वेदोगम: काले - यानी - सही time पे, सही मात्रा में हमारा पेट साफ़ होना कम से कम दिन में एक बार आपका अच्छी तरह अपने आप पेट साफ होना चाहिए बिना किसी गोली या चूरन के सबसे ideal है, रोज़ सुबह उठते ही पेट साफ़ होना अगर रोज़ पेट साफ़ नहीं हो रहा तोह मतलब हमें क़ब्ज़ यानि constipation है।मतलब जो गंदिगी बाहर निकलनी थी वो अब अंदर ही अंदर जम रही है और जैसे हमने समझा, अगर body में गंदगी भरी होगी तोह कीटाणु automatically attract होंगे तोह अगर आपका हर रोज़ पेट साफ़ हो रहा है तोह आप इस sign के आगे tick लगा सकते हैं ।

दूसरा लक्षण - लाघवं, यानी - no excess weight यानी ज़रूरत से ज़्यादा वज़न न होना अगर रोज़ पेट अच्छी तरह साफ़ हो रहा है तोह आपका weight automatically normal होगा जब पेट अच्छी तरह साफ़ नहीं होता तोह weight बढ़ने लगता है अब आपका weight ज़्यादा है या नहीं ये हमें आपको बताने की ज़रूरत नहीं जिसका होता है।उसको पता होता है अगर हमारा weight ज़्यादा है तोह मतलब body में गंदगी जमी है और immunity automatically कम होगी ।

तीसरा लक्षण - clear skin - यानी हमारी त्वचा साफ़ होनी चाहिए आपकी skin आपके अंदर के शरीर का एक mirror है Your skin is a reflection of what’s happening inside your body हमें acne, spots, rashes कब होते हैं? जब हमारे अंदर खून साफ़ नहीं होता जब खून में गंदगी जमी होती है अगर आपकी skin बिलकुल साफ़ है तोह आप इस लक्षण के आगे टिक लगा सकते हैं तोह आप बना रहे हैं ना अपना scorecard? बहुत  ही जल्द आपको अपनी immunity का final score मिलेगा सिर्फ 5 और लक्षण बाकी हैं Please इस आर्टिकल  को end तक ज़रूर पढ़े  क्यूंकि हम आपके साथ ऐसे 3 steps share करेंगे जिससे बोहोत जल्दी एक-एक करके आपके सारे लक्षण मिलने लगेंगे ।
अपना Immunity Score जानिए + Immunity बढ़ाने के 3 तरीके

आइये immunity के चौथे लक्षण पे बढ़ते हैं - अनालस्य चकर मसु, यानी - Absence of laziness यानी आपको आलस्य का अनुभव नहीं होना चाहिए अगर आपको सुबह उठकर fresh नहीं लगता या आपको दिन में नींद आती रहती है तोह मतलब ये लक्षण अभी नहीं meet हो रहा हमे आलस तब आता है जब हमारा शरीर अंदर से साफ़ नहीं हैं तोह अगर आप दिन भर energetic रहते हो तो यह लक्षण tick कर सकते हो।

पांचवा लक्षण - क्षुत्त तीक्षणा - Experiencing a strong sense of hunger - यानी जब भूख लगे तोह तेज़ भूख लगनी चाहिए हममें से कुछ लोगों को तेज़ भूख का अनुभव ही नहीं होता पेट हमेशा भरा भरा सा रहता है इसका क्या मतलब? मतलब हमारा पहला खाए भोजन अच्छी तरह से पच नहीं रहा अगर आपकी immunity अच्छी है तोह आपको दिन में 1-2 बार तेज़ भूख लगनी चाहिए तोह अगर आपको पेट में तेज़ भूख का अनुभव होता है तोह इसको tick कर सकते है ।

अगला लक्षण - गढ़ निद्रा यानी - Experiencing deep sleep यानी रात को गहरी नींद आना अगर आप रात को बीच बीच में उठते रहते है या फिर आपको bed पे लेटने के बोहोत देर बाद नींद आती है तोह मतलब ये लक्षण नहीं meet हो रहा Deep sleep तब मिलती है जब हम रात को सोते है और सीधा सवेरे आँख खुलती है और लेटते ही 5-मिनट के अन्दर अन्दर नींद आ जाती है ।

अपना Immunity Score जानिए + Immunity बढ़ाने के 3 तरीके

सातवा लक्षण - No pain in the body मतलब आपके शरीर का कोई भी अंग दर्द नहीं करना चाहिए कभी यहां दर्द हो रहा है, कभी वहाँ दर्द हो रहा है । 

अच्छी immunity का आखरी लक्षण मनसो अपि प्रसन्नता यानी - Experiencing positive thoughts यानी सुख का अनुभव होना आप ही गौर कीजिये आप पूरे दिन में ज़्यादातर समय खुश रहते हो या दुखी? अगर आपको दिनभर stress रहता है, tension रहती है ,छोटी-छोटी बात पे गुस्सा आ जाता है ,तोह मतलब अभी ये लक्षण नहीं meet हो रहा  । अगर शरीर अन्दर से गन्दा है तोह उसका प्रभाव मन पे भी पड़ता है ।  ठीक है सो ये हो गए हमारी अच्छी इम्युनिटी के लक्षण हम चाहते हैं की आप अपना IMMUNITY score को total कर लीजिये चाहे आपका score जो भी हो - 1, 3, 5 या 7 ।

  अब हम आपको बताएंगे तीन ऐसे steps जिनको follow करके आप इस score को बहुत  ही जल्दी बढ़ा सकते हैं ।

अपने पहले step पे बढ़ने से पहले हमें एक चीज़ समझनी होगी हम usually सोचते है “अरे मुझे कोई आसान सा tonic देदो, काढ़ा देदो, pill देदो जिससे मेरी immunity बढ़ जाये ,लेकिन मैं अपनी आदते को नहीं बदलूंगा - अपने पराठे तोह नहीं छोडूंगा!” हम आपको बताना चाहेंगे - ऐसा नहीं हो सकता जब तक हम उन आदतों को नहीं छोड़ेंगे जो हमारी immunity हमसे छीन रहे हैं ,तब तक हम अपनी immunity कोई tonic लेके कैसे बढ़ा सकते है?

Immunity को कोई दवाई बनाकर नहीं निगल सकता Immunity तोह हमारे भोजन और lifestyle का प्रसाद है । तोह चलिये अपने पहले step पे आते हैं एक चीज़ जो दुनिया भर में लोग कर रहे है immuniy बढ़ाने के लिए वो है । उपवास यानी FASTING हर शास्त्र हमें ये बताता है आज हमें science भी same चीज़ बता रही है। इतनी सारी researches बता रही है कैसे immune system regenerate करने का best तरीका है । fasting ये सारी scientific researches अब आप fasting का नाम सुनके डर मत जाना fasting करने का एक बहुत ही आसान तरीका है 6 बजे से लेकर अगले दिन 10 बजे तक कुछ न खाए तोह हर रोज़ 16 घंटे के लिए आपकी body FASTING state में होगी। 
अपना Immunity Score जानिए + Immunity बढ़ाने के 3 तरीके

अब आईये समझते हैं की fasting करने से आपकी immunity कैसे बढ़ती है देखिये - आपके अंदर एक शक्ति बेठी है - एक soldier बैठा है जो कीटाणु से लड़ता है इसके 2 main काम हैं हम क्या करते है? सुबह से लेकर रात तक कुछ न कुछ खाते ही रहते है पहले वाला खाना नीचे उतरा भी नहीं हम ऊपर से और दाल देते है। खाने के बीच में भी पेट को खाली ही नहीं छोड़ते snacking and munching all the time जब हम हमेशा खाते रहते है तोह दिन में 24 घंटे, हफ्ते में सातों दिन हमारा soldier हमेशा digest ही करता रहता है और healing का time ही नहीं मिलता ।

अगर आप चाहते हैं की आपका soldier healing करे तोह आपको समय समय पे digestion को break देना होगा ।तोह जब आप शाम 6 बजे के बाद खाना बंद कर देंगे तोह क्या होगा? यदि आपका dinner हल्का है तोह आपका soldier उसको 5-6 घंटे में digest कर देगा ।जैसे ही digestion ख़तम हो जायेगा soldier क्या शुरू कर देगा?

तोह बाकी 10 घंटे आपका healing time होगा ,इस दौरान आपका soldier body में जो भी waste इखट्टा हुआ है उसको बाहर निकालेगा ।शरीर को अंदर से साफ़ करेगा जो भी पुराने toxins अंदर बैठे है उनको निकालेगा और यदि कोई कीटाणु आये है तोह उनको भी मार के आपको protect करेगा ।जब आप रोज़ 6 बजे से पहले खाना शुरू कर देंगे ।तोह आपके soldier को automatically हर रोज़ 10 घंटे आपकी सफाई करने के लिए मिल जाएंगे और याद रखिये 6 बजे के बाद आप चाहे तोह पानी ले सकते है ।और सुबह जब 10 बजे से पहले आप juice ले सकते हैं ।कोई भी vegetable juice लेकिन अपने fasting के time कोई चाय, coffee, fruit juice या soup नहीं लेना ।

आपको लगेगा - “बस इतना करने से मेरी immunity बढ़ जाएगी?” हाँ! Fasting simple तोह है लेकिन बोहोत powerful भी क्या आप जानते हैं ,कि recently Nobel prize किसको मिला? एक Japanese scientist को जिसने prove किया की fasting हमारे शरीर के अंदर jo dead cells हैं ।वोह निकलते है यही चीज़ हमारे वेदों ने हज़ारो साल पहले बोली थी। आज पूरी दुनिया इसको अपना रही है ,चलिए अब हम immunity बढ़ाने के दूसरे step पे आते है जब आप सुबह 10 बजे fast तोड़ते हैं,

अपना कोई भी मनपसंद फल खा लीजिये सबसे अच्छा तोह है की आप एक बार में एक ही फल खायें वो नहीं कर सकते तोह कोई बात नहीं 2-3 फल साथ में खा लीजिये लेकिन bread, परांठा, इडली, डोसा, पोहा, चिवड़ा sandwich, चीला, रोटी, उपमा, चाय, coffee ये सब बिलकुल नहीं खाना सिर्फ ताज़े फल खाने हैं।
 Breakfast में फलों को digest करना बहुत  ही आसान होता है ।इनको digest होने में सिर्फ 3 घंटे लगते है और आपको पतह है अनाज को digest करने में कितना टाइम लगता है? करीब 18 घंटे तोह जब आप breakfast में अनाज की जगह फल खाएंगे तोह आपका soldier digestion को जल्दी से ख़तम करके आपकी healing पर लग पाएगा। एक और बात फल अपने आप में cleansing foods हैं ,यानी शुद्धिकारक भोजन है ये शरीर में जाके चिपकते नहीं गन्दगी नहीं बनाते बल्कि जो गन्दगी जमी haiउसको भी साफ़ करते है ।क्योंकि इनमें बहुत पानी है।

अपना Immunity Score जानिए + Immunity बढ़ाने के 3 तरीके

दूसरी तरफ जो भारी भारी नाश्ता होता है उसको पचाना बहुत मुश्किल होता है। और ये अंदर जाके गन्दगी बनाता है ,याद रखें आप ये सिर्फ 1 हफ्ता करके देखिये अपना dinner 6 बजे के पहले खा लीजिये और breakfast में सिर्फ फल खाइये और फिर 1 हफ्ते बाद अपना scorecard फिरसे भरिये आप देखेंगे की कैसे आपके एक-एक करके immunity के सारे लक्षण meet होने लगेंगे।यदि आपका कुछ extra weight है वो automatically घटने लगेगा skin साफ़ होने लगेगी आप जब सुबह उठेंगे तोह कोई आलस्य नहीं होगा। एकदम fresh और बहुत सारी energy के साथ उठेंगे आपको रात को नींद बोहोत गेहरी आने लगेगी असली भूख का अनुभव होने लगेगा। कभी यहाँ दर्द, कभी वहाँ दर्द - ये सब चला जायेगा और मन में बोहोत happiness आ जाएगी ।

आप खुद करके देखिये एक और बात आप इसको अकेले मत कीजिये पूरी family के साथ कीजिये उन सभी को इसके benefit के बारे में बताइए जब family साथ करती है ।तोह और भी ज़्यादा easy हो जाता है तोह ये पहले दो steps तोह ज़रूर follow कीजिये।
 
अब हम आपके साथ immunity बढ़ाने का तीसरा step share करेंगे तोह आपका food plan कुछ ऐसा दिखेगा सुबह 8 बजे कोई भी सब्ज़ी का juice सफ़ेद पेठे का juice, खीरे का juice, नारियल पानी, green juice आप कोई भी fresh juice ले लीजिये। फिर नाश्ते में 10 बाजे अपना मनपसंद कोई भी एक फल ले लीजिये फिर lunch में रोटी, चावल, millets, कुछ भी ले लीजिए ,लेकिन उसमें 4 गुना ज़्यादा सब्ज़ी होनी चाहिए Dinner में फिरसे अनाज नहीं खाना अगर आप चाहते हैं तोह आप अपना soup/salad वाला meal दोपहर को ले सकते हैं और अनाज वाला meal शाम को मगर इस plan में ज़रूरी क्या है की आप अनाज दिन में एक ही बार ले इस plan को 1-grain-meal-a-day भी बोला जाता है ।

दुनिया भर में लोग इसको follow करके फायदा ले रहे है।जो recipes हैं वो आजकल के modern lifestyle को ध्यान में रखते हुए बनायीं है ।तोह ये हो गए immunity बढ़ाने के 3 steps ये human body, माँ प्रकृति का दिया एक बहुत  precious gift है ।बहुत जल्द हम इनको ये वापस लौटा देंगे जब तक के लिए ये हमारे पास है, हमारी duty है की हम इसको साफ़ रखे जब आपकी immunity strong होगी ।

आप सिर्फ खुद को ही नहीं लेकिन आस पास के और बहुत लोगो को बचाओगे Please इस आर्टिकल को उन सभी लोगो के साथ share करे, जिनकी आप परवाह करते है । यदि आपको immunity के बारे में और detail में सीखना hai तोह हमारा next online workshop attend करें । हमारे साथ रहने के लिए बहुत -बहुत धन्यवाद अभी के लिए इतना ही हम आपसे जल्द वापस मिलेंगे ।






No comments:

Post a Comment

@templatesyard